Thursday, 18 October 2018

प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी ने किया संधि पूजा का आयोजन

नवरात्रि में महाष्टमी के मौके पर देश भर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जयपुर में भी प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से जयपुर के जय क्लब में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. खास तौर पर बुधवार को संधि पूजा हुई. इस मौके पर पारंपरिक रूप से बलि भी दी गई. हालांकि, इस मौके पर भैंसे के रूप में कद्दू और 108 बकरे के रूप में 108 केलों की बलि दी गई. जिसके बाद विशेष तरह के फूल भी मां दुर्गा को अर्पित किए गए. संधि पूजा के बाद विशेष आरती का आयोजन भी किया गया. जिसमें बडी संख्या में बंगाली समाज के लोग मौजूद रहे.

No comments: