Thursday, 18 October 2018

भरतपुर में स्कूल वैन में लगी आग

भरतपुर के खेरापति मोहल्ला स्थित गोस्वामी मार्ग पर बुधवार को एक निजी विद्यालय में खड़ी वैन में अचानक आग लग गई आग लगते लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर पानी डालकर काबू पाया. हालांकि बुधवार को विद्यालय की छुट्टी थी नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. वैन में गैस किट लगी हुई थी लेकिन सिलेंडर नहीं फटा जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी.आग देख मौके पर लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया.

No comments: