Friday, 19 October 2018

बिल्ली ने अपनी मालिकन को रातों-रात ऐसे बना दिया करोड़पति

नई दिल्ली। अधिकतर लोगों को जब भी जानवर पालना होता है तो वो कुत्ता को पालना ही चुनते हैं। बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो कोई दूसरा जानवर पालना पसंद करते हैं। लेकिन एक महिला ने कुत्ते की जगह बिल्ली को पालना चुना और महिला के इस फैसले ने उसे मालामाल कर दिया। जी हां महिला की पालतू बिल्ली ने उसे रातों-रात वेटर से उसे करोड़पति बना दिया।

वेटर बन गई करोड़पति

दरअसल अमरीका की टबाथा बंडसिन एक वेटर थीं। वो आम लोगो की ही तरह अपने घर खर्च और जरूरतों की चीजों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती रहती थी। फिर एक दिन उन्होंन और उनके भाई ने बिल्ली का एक फोटो लेकर सोशल साइट रेडइट पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद बिल्ली को खूब लाइक कमेंट और शेयर मिलने लगे। फोटो पोस्ट करते ही कुछ मिनटो में फोटो को तकरीबन 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया। इसी के साथ एक बहस भी शुरू हो गई कि कोई बिल्ली इतना रुखा लुक कैसे दे सकती है।

रोतों -रात बन गई करोड़पति

लोगो ने फोटो को लेकर ये बहस शुरू कर दी कि इस फोटो को फोटोशॉप के जरिए बनाया गया है। लोगो को कहना है कि कोई भी बिल्ली इतना गुस्से वाला नहीं दे सकती है। इसके बाद टबाथा ने अपनी बिल्ली का एक वीडियो यूट्यूब पर डाला। उनकी बिल्ली के पहले वीडियो को ही 24 घंटे के भीतर 15 लाख व्यूज मिले। इसके बाद उनके पास टी-शर्ट, मेमेज समेत अन्य मर्चंडाइज के लिए कॉल आने लगे। इस तरह उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो डालने के साथ ही ग्रंपी कैप नाम से एक वेबसाइट भी शुरू कर दी।

ग्रंपी कैट ने 10 करोड़ डॉलर की कमाई

टेलीग्राफ यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रंपी कैट इतना फेमस हुई कि 2014 में इसने हॉलीवुड सेलेब्रिटी ग्वानेथ पाल्त्रो को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया। आज ये बिल्ली यह ग्रंपी कैट के नाम से फेमस है।इस साल ग्रंपी कैट ने 10 करोड़ डॉलर की कमाई की। जब कि ग्वानेथ ने 2.2 करोड़ डॉलर कमाए।

ग्रंपी कैट लिमिटेड नाम से चला रही कंपनी

टबाथा ने 2012 में ही वेट्रेस की नौकरी छोड़ दी। आज वह एक करोड़पति कारोबारी महिला हैं। वह ग्रंपी कैट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाती हैं। यह कंपनी ग्रंपी कैट टी-शर्ट, कप, मर्चंडाइज और अन्य चीजें बनाती हैं। न ही ग्रंपी कैट की पॉप्युलैरिटी कम हुई है और न ही इस कंपनी की कमाई। लोग आज भी इस बिल्ली के वीडियो देखना पसंद करते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2q19YV7

No comments: