Friday, 19 October 2018

मी-टू पर ये क्‍या बोल गईं 'मीनाक्षी भाभी'

जयपुर
मी-टू कैंपेन पर फेमस सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम कनिका माहेश्‍वरी ने भी बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह उनके लिए सही और गलत का विषय है। इसमें से किसी एक को चुनने की बात है। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वे हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।

पत्रिका के कैंपेन को सराहा
कनिका ने कहा कि उन्होंने चुनावों में आज तक वोट नहीं दिया। किसे वोट दें...सभी राजनीतिक दल और नेता एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रिका का चेंजमेकर और मेरा वोट, मेरा संकल्प अभियान बहुत सराहनीय है। कनिका ने कहा, इस कैंपेन ने उनकी आंखें खोल दी और वे अब न केवल खुद वोट देंगी, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

राजनीति में आएं अच्‍छे लोग
पत्रिका से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा ऐसे कैंपेन समाज और देश को नई दिशा देते हैं। राजनीति चतुर और भ्रष्ट लोगों का काम है, इस सोच को बदलना है। राजनीति में अच्छे लोगों खासकर युवाओं को आगे आने की जरूरत है। तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा। ऐसे अभियान से अच्छे लोगों को आगे आने का मौका मिलता है।

कैंसर अवेयरनेस की दिशा में कर रही हैं काम
कनिका ने हाल में कैंसर अवेयरनेस को लेकर 13 मिनट की शॉर्ट मूवी बनाई। जिसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। कई देशों में इसका प्रदर्शन और चयन हुआ। आस्ट्रेलिया में इस फिल्म को अवार्ड भी मिला।

सास से पूछा, ये मीनाक्षी जैसी तो नहीं
उन्होंने कहा कि 'दीया और बाती हम' ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया। यह लोगों से जुड़ा शो था। इसमें सबको उनके घर की कहानी नजर आती थी। इसके किरदार घर-परिवार से जुड़े थे। इसमें उनका मीनाक्षी भाभी का नेगेटिव और चुलबुला केरेक्टर था। कनिका ने बताया, सीरियल में उनके नेगेटिव रोल को लेकर शादी के बाद किसी ने उनकी सास को भी पूछ लिया कि ये मीनाक्षी जैसी तो नहीं है? कनिका और मीनाक्षी दोनों में से वह किस पात्र को चुनना पसंद करेगी, सवाल पर उन्होंने कहा कि मीनाक्षी मेरे दिल के बहुत करीब रोल है, लेकिन रियल लाइफ में वे बहुत सिम्पल और थोड़ी नॉटी है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AhRGoU
via IFTTT

No comments: