Saturday, 20 October 2018

बीकानेर में भी विजयादशमी पर संघ ने किया पथ संचलन का आयोजन

बीकानेर में भी विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया. शहर के अंदरूनी इलाके में निकले इस पथ संचलन का लोगों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लक्ष्मीनाथ नगर के स्थापना दिवस और विजयादशमी पर गुरुवार को नगर कार्यवाह विनोद कुमार के नेतृत्व में व्यास पार्क से शुरू हुआ यह पथ संचलन साले की होली, मोहता चौक, बड़ा बाजार सहित शहर के कई क्षेत्रों से होता हुआ वापस व्यास पार्क में समाप्त हुआ. इस पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूरे गणवेश में बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर कदम ताल करते रहे.

No comments: