Saturday, 20 October 2018

कांस्टेबल ने शराब के नशे में व्यापारी के साथ की मारपीट

झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के बस स्टैंड पर एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में देर रात एक व्यापारी के साथ मारपीट की. पुलिस कांस्टेबल वर्दी पहने ही शराब के नशे में इतना चूर था कि उसने दबंगई दिखाते हुए बेवजह ही मारपीट करने लगा. बकानी निवासी पीड़ित युवक प्रमोद गुप्ता देर रात मेहमानों को लेने के लिए बकानी बस स्टैंड पर आया हुआ था, तभी बकानी थाने में तैनात कास्टेबल मुकेश मीणा नशे की हालत में वहां पहुंचा, प्रमोद गुप्ता जब घर जाने लगा, तो मुकेश ने गाली- गलौज कर उसको रोका और वर्दी का रोब दिखाते हुए प्रमोद की पिटाई करने लगा. इस दौरान बाद में पहुंचे 2 अन्य पुलिसकर्मी और आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उसको छुड़वाया. सारा मामला गुरुवार सुबह तूल पकड़ा व बाद में सोशल मीडिया पर घटना के फोटो वायरल होने लगे तो पुलिस अधिकारियों ने सारे मामले में कदम उठाते हुए आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया.

No comments: