Wednesday, 17 October 2018

कोटा की मॉडल की मुंबई में हत्या, शव को सूटकेस में रखकर फेंका

कोटा. कोटा की रहने वाली मॉडल मानसी दीक्षित का शव मुंबई के मलाड (पश्चिम) में माइंडस्पेस के पास झाडिय़ों के बीच ट्रैवल बैग में मिलने से हड़कंप मच गया।

बैग मिलने के 4 घंटे के अंदर ही बांगुर नगर पुलिस ने हत्या के आरोप में सेकंड ईयर के स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया जो मिल्लत नगर अंधेरी (पश्चिम) में रहता था। आरोपी की पहचान मुजम्मिल सईद (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम मानसी दीक्षित हैए जो पेशे से मॉडल थी और कोटा की रहने वाली थी। मुजम्मिल ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान मानसी उसके फ्लैट में थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में मुजम्मिल ने मानसी के सिर पर स्टूल मार दिया जिससे अनजाने में मानसी की मौत हो गई। मानसी राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखती थी और पिछले 6 महीने से अंधेरी (पश्चिम) में रह रही थी।

एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी दोस्ती

मानसी दीक्षित पिछले 6 महीने से अंधेरी में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सईद और मानसी के बीच दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

सूटके में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की लाश के सिर पर चोट थी। उसके शव को कुशन और बेडशीट से कवर किया हुआ था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें एक कार दिखी जिसके अंदर बैठे एक शख्स ने सड़क किनारे सूटकेस फेंका था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे उसकी बिल्डिंग से आईपीसी की धारा 302 और 201 में गिरफ्तार किया गया।

कोटा में पुलिस तलाश की मॉडल का घर

फिलहाल कोटा पुलिस को उसके एड्रेस का पता नहीं लग पा रहा है इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिटी दीपक भार्गव से बात हुई उन्होंने बताया मामले की जानकारी कर रहे हैं पुलिस फिलहाल कुन्हाड़ी क्षेत्र में उसके बारे में पता लगा रही है इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्पेशल टीम कार्रवाई कर रही है

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yntZd8
via IFTTT

No comments: