कोटा। मुंबई के मलाड (पश्चिम) में माइंडस्पेस के पास झाड़ियों के बीच ट्रैवल बैग में 20 साल की मॉडल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
बैग मिलने के 4 घंटे के अंदर ही बांगुर नगर पुलिस ने हत्या के आरोप में सेकंड ईयर के स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया जो मिल्लत नगर अंधेरी (पश्चिम) में रहता था।
आरोपी की पहचान मुजम्मिल सईद (20) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम मानसी दीक्षित है, जो पेशे से मॉडल थी और कोटा की रहने वाली थी।
मुजम्मिल ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान मानसी उसके फ्लैट में थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में मुजम्मिल ने मानसी के सिर पर स्टूल मार दिया जिससे अनजाने में मानसी की मौत हो गई।
मानसी राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखती थी और पिछले 6 महीने से अंधेरी (पश्चिम) में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सईद और मानसी के बीच दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yGfj8h
via IFTTT
No comments:
Post a Comment