राकेश शर्मा 'राजदीप'/उदयपुर. राजस्थान पत्रिका और रोटरी क्लब वसुधा के साझे में 'ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर सोमवार को सापेटिया स्थित सीडलिंग पब्लिक स्कूल में 'स्वच्छ हाथ, सुरक्षित जीवनकार्यक्रम के तहत शहर के 12विद्यालय के छह सौ से अधिक नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इन स्कूलों की रही भागीदारी
कार्यक्रम समन्वयक मीना मांडोत ने बताया कि इस दौरान अभिनव सीनियर सैकण्डरी स्कूल, मिनी मिरेकल स्कूल, हैप्पी होम सीनियर सैकण्डरी स्कूल, जयदीप स्कूल, सीडलिंग स्कूल, हिंदुस्तानी स्काउट गाइड, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सापेटिया, सीडलिंग कैम्ब्रिज, सेंट एंथोनी, टेलेंट एकेडमी, हैरीटेज इंटरनेशनल सैकण्डरी स्कूल और ब्लॉसम पब्लिक स्कूल के बच्चों को अतिथियों ने प्रायोगिक रूप से हाथ धोने की विधि समझकर औरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई जिससे पूर्व गणेश वंदना सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।
READ MORE : डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागे आरोपियों को ले गई मुंबई पुलिस
सचिव सुरभि धींग ने बताया कि इस मौके पर पीडीजी रमेश अग्रवाल, निर्मल सिंघवी, एजी श्रद्धा गट्टानी, वाइस प्रेसीडेंड गरिमा बोरदिया, डीईओ कपिला कंठालिया, एडवाइजर मधु सरीन व सीडलिंग प्रिंसिपल कीर्ति माकन सहित कई मौजूद रहे। संचालन पूनम डंूगरवाल ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PGWxF5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment