नर्इ दिल्ली। पहले याेग गुरू के नाम पर फेमस हुए आैर फिर एफएमसीजी सेक्टर में धूम मचाने वाले बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद के भविष्य को लेकर एक नए तेवर में दिखार्इ दे रहे हैं। एफमएसीजी सेक्टर में कदम रखने के बाद पतंजलि आयुर्वेद ने हिंदुस्तान यूनीलीवर आैर गोदरेज जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर दी थी। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बाबा ने कहा था कि वो भारतीय एफएमसीजी सेक्टर ही नहीं बल्कि वो वैश्विक स्तर पर पतंजलि का कारोबार बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि बीते कुछ समय में पतंजलि को बाजार में उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। लेकिन एफएमसीजी सेक्टर की इन बड़ी कंपनियों की खटिया खड़ी करने के लिए बाबा रामदेव ने एक बार फिर हुंकार भरी है।
बाबा ने कहा - थोड़े दिन में इन दिग्गज कंपनियों को मिल जाएगा मोक्ष
एक टीवी इंटरव्यू में इन कंपनियों को बाबा रामदेव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है, "100 साल में तो वैसे ही स्वर्गीय हो जाया करते हैं...तो ये कंपनियां थोड़े दिन में स्वर्गीय हो जाएंगी... अभी तो हमने इनकाे शीर्षासन करवाया था... अब थोेड़े दिन में इनका मोक्ष होने वाला है।" साल 2016 अपनी कंपनी के बारे में बात करते हुए बाबा ने कहा था, "पैन्टीन की पैन्ट गीली हो जाएगी, कोलगेट का गेट बंद हो जाएगा, यूनीलीवर का लीवर ढीला हो जाएगा।" जब बाबा से पूछा गया कि पतंजलि भारत में पहले से मौजूद एफएमसीजी कंपनियों का मार्केट शेयर खा रही है तो बाबा ने जवाब दिया, "हम पूरी तरह से शाकाहारी हैं।"
इक्विटी मार्केट में लिस्ट नहीं होगी पतंजलि
गौरतलब है कि हाल ही में बाबा रामदेव ने एक इवेंट में कहा था कि अगले साल मार्च तक पतंजलि 100 आैर स्टोर्स खोलेगी। इसी दौरान बाबा ने यह भी कहा था कि न तो वो विदेशी इक्विटी बाजार में जाना चाहता है आैर न ही किसी स्टाॅक एक्सचेंज पर पंतजलि आयुर्वेद को लिस्ट कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि पतंजलि एक चैरिटेबल ट्रस्ट है आैर इसलिए हम इसे इक्विटी मार्केट में लिस्ट नहीं करेंगे। बता दें कि पतंजलि ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान पतंजलि की ग्रोथ में 111 फीसदी की जाेरदार बढ़ोतरी हुर्इ थी जिसके बाद कंपनी की कुल टर्नअोवर 10,561 करोड़ रुपए रही थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pYS8Ct
No comments:
Post a Comment