Thursday, 18 October 2018

RIL के नतीजों के आने से पहले लुड़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट

नर्इ दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार का जो बैकफुट देखने को मिला वो बड़ा ही चौंकाने वाला रहा। एक समय 350 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 382.90 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में भी एक 150 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन बाद में जो गिरावट देखने को मिली वो करीब 131.70 अंकों पर आकर रुकी। आपको बता दें कि आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। नतीजों के आने से पहले रिलायंस के शेयर्स में भी 15 रुपए प्रति शेयर की कमी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार की चाल किस तरह की रही?

सेंसेक्स आैर निफ्टी जोरदार गिरावट
बुधवार को शेयर बाजार जोरदार अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। जहां सेंसेक्स में 1.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी में 1.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बीएसर्इ के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 382.90 अंकों की गिरावट के साथ 34779.58 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी भी 131.70 अंकों की गिरावट के साथ 10453.05 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले जब सेंसेक्स आैर निफ्टी में बहार देखने को मिली थी, लेकिन बाद में अचानक से सेंसेक्स आैर निफ्टी लुढ़कना शुरू हो गए। सप्ताह में पहला एेसा मौका है जब सेंसेकस आैर निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स में भी बिकवाली दिखी
आज पूरे दिन सेक्टोरियल इंडेक्स में बिकवाली का दौर देखने को मिला। जिसका खामियाजा ये हुआ कि सेक्टर लाल निशान पर आकर बंद हुए। जहां आॅटो सेक्टर 623.66 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बैंक एक्सचेंज आैर बैंक निफ्टी क्रमशः 550.58 आैर 451.55 अंकों की गिरावट पर बंद हुए। कैपिटल गुड्स 257.38, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 251.91, हेल्थकंयर 232.48, मेटल 246.16, तेल आैर गैस 334.36, पीएसयू 135.12 अंंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी आेर बीएसर्इ मिडकैप आैर स्माॅल में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। जिसकी वजह से दोनों क्रमशः 323.11 आैर 326.19 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

नतीजों से पहले आर्इ गिरावट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों के आने से पहले कंपनी के शेयर्स दबाव में दिखार्इ दिए बीएसर्इ के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 15 रुपए प्रति शेयर गिरावट दर्ज की गर्इ आैर 1148.90 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार खुला था तो सेंसेक्य में कंपनी का शेयर का 1180 रुपए प्रति शेयर था। जो 1180.95 रुपए प्रति शेयर के उच्चतम स्तर को छुआ। उसके बाद वो अपने 1141 रुपए प्रति शेयर के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PEDP0X

No comments: