निवाई. दतवास के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शुक्रवार रात एक ट्रेलर में आग लग गई। हालांकि इसमे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि चालक नरसी जाट निवासी गांव नयागांव राजसमंद से मार्बल भरकर आगरा जा रहा था। नागल नरहर गांव के पास अचानक ट्रैलर की केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही चालक ने ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस एवं दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने की कार्रवाई, 42 वाहनों का किया चालान
बंथली. दूनी थाना पुलिस व सरोली चौकी पुलिस ने शनिवार को करीब तीन दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए। दूनी थाना हैडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह राजावत ने बताया कि दूनी-सरोली मार्ग बीस वाहनों का चालान किया।
घाड़ थानाप्रभारी छोटू लाल ने बताया कि जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब बाईस पिकअप, ट्रैक्टर, ट्रक एवं बाइक सहित अन्य वाहनों का चालान किए। इस मौके पर निर्मल जैन, कृष्णगोपाल, मनराज सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।
घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
टोंक. मेहंदवास थाना क्षेत्र के डारडाहिन्द गांव में गत दिनों छत से गिरकर घायल हुए राजेन्द्र पुत्र धोलीराम विजय ने उपचार के दौराने जयपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RoyNd9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment