देवली. देवली गांव में शुक्रवार रात चोर चार मन्दिरों समेत परचून की एक दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों के रुपए की दान राशि, नकदी व सामान पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह मन्दिरों के खुलने पर लगा। हालांकि एक मन्दिर में आरोपियों ने केवल चोरी का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने की वजह से चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके।
पूर्व सरपंच राजबहादुर रैगर ने बताया कि चोरों ने वार्ड नं 3 स्थित सुखराज रैगर की परचून की दुकान पर धावा बोला। जहां ताले तोडकऱ चोरों ने करीब 15 से 20 हजार रुपए का परचून व खाने पीने का सामान चुरा लिया। सुबह सामान बिखरा देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए। इसके बाद चोरों ने भगवान के मन्दिरों को भी नहीं बख्शा।
चोरों ने वार्ड नं 4 स्थित चौथमाता मन्दिर में रखी दान पेटी तोडकऱ दान राशि चुरा ली। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त दान पेटी गत दो वर्षों से खोली नहीं की गई। लिहाजा दान पेटी में करीब पांच से सात हजार रुपए होने का अनुमान है।
ग्रामीण दिनेश जैन ने बताया कि इसके अलावा केसर माता मन्दिर से माता की प्रतिमा की आंख व तलवार समेत दान राशि चोरी हुई। गांव के मुख्य मार्ग स्थित बालाजी के मन्दिर से भी चोरों ने दानपेटी तोडकऱ दान राशि चुरा ली।
इस दौरान चोरों ने माली मोहल्ला स्थित ठाकुरजी के मन्दिर को निशाना बनाना चाहा, लेकिन यहां चोर असफल रहे। मन्दिर का ताला नहीं टूटने की वजह से यहां से चोर कुछ नहीं ले जा सके।
सूचना पर देवली थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर पांचों वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही पीडि़त व मन्दिर पुजारी से जानकारी लेकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
इधर, एक साथ आधा दर्जन स्थानों पर हुई चोरी की वारदात से ग्रामीण सहम गए। हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि देवली गांव में पांच चोरियां हुई। इससे पहले दो बार गांव में आधा दर्जन चोरियां एक रात में हो चुकी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GLuqVj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment