Saturday, 29 December 2018

फूलों की खूबसूरती निहारे उमड़ा शहर

प्रमोद सोनी/उदयपुर . फतहसागर झील का नैसर्गिक सौंदर्य, उसमें झिलमिलाती लहरें और दूसरी ओर रंग-बिरंगे मनमोहक फूल। जिला प्रशासन की ओर से यूआईटी के तत्वावधान में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में यह नजारा देखने की शहरवासियों में होड़ मची हुई है। पाल पर सुबह भ्रमण के लिए आने वाले शहरवासी खुली हवा के साथ ही फूलों की खुशबू ले रहे हैं, वहीं दिन में शहरवासी एवं पर्यटक पाल पर लगी खूबसूरत फूलों को देखने उमड़ रहे हैं। दोपहर से शाम तक पाल पर शहरवासियों के साथ ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे के साथ ही बड़े भी फूलों के बीच बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। प्रदर्शनी में जगह-जगह सेल्फी पॉइंट बने हुए हैं। पाल के देवाली वाले छोर पर पूना की संजय नर्सरी की ओर से कई वैरायटी के कैक्टस सजाए हैं जो लोगों को लुभा रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेशयूआईटी सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी में नीलकण्ठ फर्टिलिटी एंड वूमन केयर की ओर से पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का संदेश दिया गया है। जागरूकता का संदेश देती इस कलाकृति के साथ बेटियां अपने परिजनों के साथ फोटो खिंचवाती नजर आई। बढ़ा पाल का सौंदर्यदेशी-विदेशी फूलों की प्रजातियों की विभिन्न किस्मों की आकर्षक सजावट से फतहसागर पाल का सौंदर्य और बढ़ गया है। जिला प्रशासन एवं नगर विकास प्रन्यास के साथ नगर निगम एवं विभिन्न औ़द्योगिक संस्थाओं व नर्सरियों की ओर से फूलों एवं ग्रीनवॉल एवं रूफ टॉप ऑर्गेनिक सब्जियों का प्रदर्शन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। नि:शुल्क पौधों का वितरण जारीप्रदर्शनी के दौरान हिन्दुस्तान जिंक लि. के माध्यम से सीएसआर के तहत 10,000 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन लगभग एक हजार पौधों का वितरण किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SrSRbG
via IFTTT

No comments: