Saturday, 29 December 2018

सीपी जोशी को मंत्री बनाने को लेकर चल रहा है कुछ ऐसा, यह बात आई सामने

उमेश मेनारिया . मेनार
'हमारे सीपी जोशी (कांग्रेस नेता) को मंत्री नहीं बनाया तो लोक सभा में हमारे वोट दूसरे वाले सीपी जोशी (भाजपा नेता) को ट्रांसफर हो जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पर कुछ ऐसे ही कंमेंट किए जा रहे हैं।
मेवाड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नाथद्वारा विधायक डॉ. सीपी जोशी को राज्य मंत्री मंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज समर्थकों सोशल मीडिया पर विरोध जता रहे है। नाथद्वारा के बाद विरोध के स्वर अब वल्लभनगर में उठने लगे है। इनके साथ ही अब वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत को भी मंत्री मण्डल में जगह देने की मांग उठी है।
कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं सीपी जोशी को मंत्री मण्डल में जगह देने की मांग कर रहे हैं। कई कार्यकताओं ने तो यहां तक लिख डाला की सीपी साहब को मन्त्री नहीं बनाया तो लोकसभा में वोट इधर वाले सीपी जोशी (भाजपा से चित्तौडग़ढ़ सांसद) को ट्रांसफर हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राजनीति के लिहाज से मेवाड़ में सबसे होट सीट कही जाने वाली वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र चित्तौडग़ढ़ से भाजपा के सांसद सीपी जोशी के कार्य क्षेत्र में है। ऐसे में क्षेत्र में उनके प्रति भी लोकप्रियता बढ़ रही है। नाथद्वारा वाले सीपी जोशी को मंत्री नहीं बनाए जाने की स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के सीपी जोशी के समर्थन में ताल ठोकने की चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।
गुरुवार को जब यह मैसेज सोशल मीडिया पर आया तो खूब वायरल हुआ। क्षेत्र के तमाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैसेज वायरल कर एक बारगी तो कांग्रेस आलाकमान की नींद उड़ा दी है। इससे पहले नाथद्वारा की एक होटल में बैठक हुई थी, जिसमें नाथद्वारा, राजसमंद और रेलमगरा क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के इस्तीफे की बात की। आलाकमान को ज्ञापन भेजते हुए धमकी दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sqfnlj
via IFTTT

No comments: