जयपुर/ कोच्चि/ नई दिल्ली।
नौसेना के कोच्चि स्थित स्टेशन आईएनएस गरूड़ में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में राजस्थान के अजीत सिंह की मौत हो गई। अजीत सिंह के साथ ही उनके एक और साथी हरियाणा निवासी नवीन की भी दुखद मौत हो गई।नौसेना के अनुसार इन दोनों नाविकों की मौत यहां एक हैंगर का दरवाजा गिरने से हुई है। मारे गए नाविक नवीन और अजीत सिंह, दोनों ही एविएशन इलैक्ट्रिकल ब्रांच में तैनात थे।
ऐसे हुआ भयानक हादसा
नौसेना के अधिकारियों के अनुसार आईएनएस गरूड में नौसेना का एयर स्क्वाड्रन 322 है और इसमें विमान तथा हेलिकॉप्टर खड़ा करने के लिए हैंगर बने हैं। दोनों नाविक जब हैंगर के पास से गुजर रहे थे तो उसका दरवाजा स्लाइडिंग रेल से निकल कर उनके उपर गिर गया।
दोनों नौसैनिकों को गंभीर हालत में नौसेना के अस्पताल संजीवनी ले जाया गया जहां डॉक्टरों के उन्हें बचाने के अथक प्रयास किये। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। नाविक अजीत सिंह ई एए आर 3 राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था और वह 29 जुलाई 2009 में नौसेना में भर्ती हुआ था। उनके परिवार में पत्नी पावर्ती और पांच वर्षीय पुत्र है।
नाविक नवीन ई एएए 3 हरियाणा के भिवानी का रहने वाला था और वह 25 जनवरी 2008 में नौसेना में भर्ती हुआ था। उनके परिवार में पत्नी आरती और दो वर्षीय बेटी है।
सीएम गहलोत ने जताया दुःख
भरतपुर निवासी अजीत सिंह की इस दर्दनाक हादसे में हुई मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुःख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट में जारी शोक सन्देश में लिखा, 'यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के बेस पर एक हेलीकॉप्टर हैंगर का दरवाजा गिरने से भरतपुर के अजित सिंह सहित दो नौसेना कर्मियों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान इस नुकसान को सहन करने के लिए उन्हें शक्ति प्रदान करें।'
This is very sad & unfortunate that two Navy personnel including #Bharatpur's Sh.Ajit Singh hv lost lives after the door of a helicopter hangar fell on them at Southern Naval Command's base in Kochi. My condolences to bereaved families.May God give them strength to bear this loss
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 28, 2018
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ta3lwg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment