Friday, 28 December 2018

video: सचिन पायलट के टोंक आने पर नवाबी रियासत में खुशी के मौके पर बाटें जाने वालेे विशेष प्रकार के लड्डूओं से होगा स्वागत

टोंक. विधानसभा चुनाव में टोंक से विजयी होने एवं उप मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को सचिन पायलट पहली बार टोंक आ रहे है। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के अलावा टोंक के लोग पायलट के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है। शहर की सीमा से सभा स्थल तक होर्डिग्ंस लग चुके है।

 

वहीं पायलट के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों को पायलट से विकास एवं समस्याओं के निस्तारण को लेकर ढेरों उम्मीदें है। लोगों को अब आस जगी है कि शहर का शीघ्र ही कायापलट होगा।

 

लड्डू बांटे जाएंगे

विकास मंच रेल संघर्ष समिति की ओर से सचिन पायलट के आगमन पर लड्डू बांटे जाएंगे। समिति के संयोजक अजमल खान ने बताया कि ये लड्डू नवाबी रियासत में खुशी के मौके पर बांटे जाते थे। शहर के लिए खुशी ह ैकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जीतने के बाद पहली बार टोंक आ रहे हैं। ऐसे में घंटाघर पर उन्हें लड्डुओं से तौला जाएगा और बाद में इनका वितरण होगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EP5uK2
via IFTTT

No comments: