कोट. पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय की चल लेखा निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को कोटा मंडल में नागदा से भरतपुर के बीच 11 ट्रेनों में छापा मारा। इस दौरान बिना टिकट और निम्न श्रेणी के टिकट पर उच्च श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री इधर-उधर भागने लगे।
Lok Sabha Election 2019 : नजर आए कहीं आचार संहिता का उल्लंघन तो ये एप है बड़े काम का....
अवध एक्सप्रेस की पेन्ट्रीकार में तीन वैंडर बिना मेडिकल और यात्रा अधिकार पत्र के खाद्य सामग्री बेचते पाए गए। उनसे करीब 14 हजार रुपए जुर्माना वसूला। बिना टिकट और अन्य मामलों के कुल 482 प्रकरण बनाए। इन प्रकरणों में 2 लाख 37 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। रेलवे यातायात के सहायक वित्त सलाहकर शाहिद हुसैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चल लेखा निरीक्षकों ने सीएडी और डकनिया स्टेशन स्थित आरक्षण कार्यालय की जांच भी की। यहां डिजिटल लेन-देन की जांच की गई। निरीक्षकों ने कोटा जंक्शन सफाई और अन्य यात्री सुविधाओं की भी जांच की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uaGPsU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment