नई दिल्ली। हाल ही में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, जिसके बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं, जिसके चलते देश के इस बड़ा महापर्व का लाभ उठाने के लिए सभी व्यापरियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावी मौसम में बाजार में प्रचार की सामग्रियां दिखाई देने लगी हैं, जिसमें हर सामग्री का अपना मूल्य हैं।
साड़ियों से हो रहा चुनाव प्रचार
आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में मोदी साड़ी काफी फेमस हो रही है। लोग इसको काफी खरीद रहें हैं और बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में अंगूठी और मंगलसूत्र जैसे कई आइट्म मौजूद हैं, जिनके द्वारा चुनाव का प्रचार किया जा रहा है।
सज चुके हैं दिल्ली के बाजार
आजकल बाजारों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव प्रचार की सामग्री देखने को मिलती है। सभी पार्टियां अपने तरीके से चुनाव का प्रचार कर रही हैं। देश के सबसे बड़े बाजारों में शुमार दिल्ली का सदर बाजार चुनाव प्रचार सामग्री से सज चुका है। यहां की दुकानों पर अलग-अलग तरह की सामग्रियां देखने को मिलती हैं।
जीएसटी के कारण महंगी हो रही सामग्री
वहीं, सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारी देवराज बवेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी चुनाव की घोषणा हुई है। इस कारण अभी बहुत ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रचार सामग्री की मांग बढ़ जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों ने भी बताया कि जीएसटी का असर चुनाव की सामग्री पर भी पड़ी है। इस बार पिछले चुनाव की तुलना में सामग्री महंगी मिल रही है।
मंगलसूत्र बन रहा चर्चा का विषय
आपको बता दें कि इस बार चुनाव की सामग्री में एक अनोखी चीज देखने को मिल रही है। इस बार चुनाव सामग्री में यह मंगलसूत्र भी शामिल है। इस मंगलसूत्र पर हाथ और कमल का निशान बना हुआ है। इसकी कीमत 20 रुपए है। इसके अलावा मोदी साड़ी और प्रियंका साड़ी भी छाई हुई हैं।
चुनाव प्रचार सामग्री और उसकी कीमत
| सामग्री | कीमत |
| मंगलसूत्र | 20 रुपए |
| अंगूठी | 2-5 रुपए |
| बैज | 2-10 रुपए |
| पेन | 1-10 रुपए |
| पगड़ी | 10-50 रुपए |
| झंडा | 2 से 100 रुपए |
| कैप | 2.5 रुपए |
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T55Pfg
No comments:
Post a Comment