नई दिल्ली। इथोपियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई देशों ने बोइंग विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने बोइंग पर इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। अब बोइंग को इस बात का डर भी सताने लगा है कि कहीं भारत बोइंग विमानों के ऑर्डर को ही कैंसल ना कर दें। अगर ऐसा होता है तो कंपनी को 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होगा। आपको बता दें कि भारत की दो एयरलाइन कंपनियों ने बोइंग कंपनी को 737 मैक्स 8 के करीब 430 विमानों के ऑर्डर दिए हुए हैं। ऐसे में अगर ऑर्डर वापस लिए जाते हैं तो अमरीकी कंपनी को बड़ा झटका लगेगा।
4 बजे के बाद होगी मंत्रालय की कंपनियों के साथ बैठक
उड्डयन मंत्रालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं कि शाम 4 बजे के बाद 737 मैक्स 8 के विमानों की उड़ान बंद कर दी जाएगी। वहीं शाम 4 बजे के बाद देश की एयरलाइंस कंपनियों के साथ मंत्रालय बैठक भी करेगा। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में बोइंग विमानों की डील को कैंसल करने का फैसला लिया जा सकता है। जानकारों की मानें तो भारत भविष्य को देखते हुए ऐसा निर्णय ले सकता है। ताकि देश के लोगों की जान को खतरे में ना डाला जाए।
भारत में उड़ रहे हैं 17 बोइंग विमान
पहले लॉयन एयरलाइंस अब इथोपियन एयरलाइंस के प्लेन क्रैश होने से पिछले 4 महीनों 350 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में दुनियाभर के देश बोइंग के 737 मैक्स 8 के विमान से डरने लगे हैं। कई देशों ने इस विमान के उड़ान पर रोक लगा दी है। भारत ने इस विमान को उड़ाने के लिए मना कर दिया है। भारत की कंपनी स्पाइसजेट के पास 737 मैक्स 8 के 12 और जेट एयरवेज के 5 विमान उड़ रहे थे। दोनों कंपनियों ने बोइंग के साथ इसी विमान की खरीद के लिए भारी भरकम डील भी की हुई है।
बोइंग को सकता है 3 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान
अगर भारत बोइंग विमानों की डील को कैंसल कर सकता है तो अमरीकी कंपनी को 3.14 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि स्पाइसजेट ने बोइंग से 737 मैक्स 8 के 205 विमानों के लिए करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की डील की थी। जबकि जेट एयरवेज की ओर से 225 विमानों की डील की थी। अगर दोनों कंपनियों की डील को मिला लिया जाए तो करीब 3.14 लाख करोड़ रुपए है। स्पाइसजेट की डील के अनुसार बोइंग के एक 737 मैक्स 8 विमान की कीमत 731 करोड़ रुपए के आसपास है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TyEFlV
No comments:
Post a Comment