नई दिल्ली। मौजूदा हफ्ते में थोक और खुदरा महंगाई के आंकड़े आने के बाद डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। वहीं पेट्रोल की कीमत में इजाफा जारी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चार प्रमुख आंकड़ों के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। वहीं डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज देश के चार प्रमुख महानगरों में आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे?
पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसी से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.55, 74.63 और 78.17 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 75.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
इतने कम हुए डीजल के दाम
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर) | कटौती (पैसे प्रति लीटर) |
| नई दिल्ली | 72.55 | 7 |
| कोलकाता | 74.63 | 7 |
| मुंबई | 78.17 | 7 |
| चेन्नई | 75.35 | 8 |
डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसी से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 67.22, 69.01 और 70.42 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 71.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
इतने कम हुए डीजल के दाम
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर) | कटौती (पैसे प्रति लीटर) |
| नई दिल्ली | 67.22 | 10 |
| कोलकाता | 69.01 | 10 |
| मुंबई | 70.42 | 10 |
| चेन्नई | 71.04 | 11 |
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ugVIKp
No comments:
Post a Comment