मुकेश हिंगड़/उदयपुर . कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा के आने के बाद स्थानीय सोशल मीडिया पर कांग्रेस के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अब प्रियंका की लहर चल रही है। भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर की जा रही थी लेकिन प्रियंका के कांग्रेस में सक्रिय होने के बाद प्रियंका की हवा बढ़ी है। कांग्रेसजन और खासकर युवा व महिलाओं में प्रियंका के प्रति क्रेज बढ़ा है। विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कांग्रेस के सोशल मीडिया वार रूम पर राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सबसे ज्यादा पोस्ट शेयर होती आई लेकिन अभी कांग्रेस में शेयर व लाइक की जो रफ्तार है उसमें प्रियंका गांधी आगे है। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ प्रियंका के साथ अपना फोटो जोड़ते हुए या उनके साथ फोटो लगाकर पार्टी के प्रति समर्पण व उत्साह बरकरार कर रहे है।
READ MORE : 4 थानों के 40 जवान व 125 ग्रामीण छान रहे खाक, लेकिन नहीं सुलझ रही यह गुत्थी ..
भाजपा मोदी ब्रांड पर
भाजपा पीएम मोदी के पाक को जवाब देने से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी लेकिन अब मोदी सरकार के कामकाज और उनकी योजनाओं को सोशल मीडिया पर हथियार बना रही है। भाजपा नेता अब लाभार्थियों के छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए पार्टी अपनी बात रखने जा रही है। उदयपुर आए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी संभाग के कार्यकर्ताओं को यही प्रशिक्षण देकर गए थे।
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर प्रियंका ही
उदयपुर में स्थानीय कांग्रेस नेता हो या कार्यकर्ता फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप पर प्रियंका गांधी ही छाई हुई है, इन पर कांग्रेसजनों ने अपनी पोस्ट में प्रियंका से जुड़ी पोस्ट ज्यादा की है। इतना ही नहीं व्हट्सप व फेसबुक पर प्रियंका के नाम से ग्रुप बन गए है। यही नहीं कई बड़े नेता भी प्रियंका के आने से लेकर उनके फोटो के साथ इन्दिरा गांधी के समय के नारों को जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है।
अहमदाबाद का वीडियो सबसे ज्यादा शेयर
प्रियंका के पार्टी की महासचिव बनने के बाद मंगलवार को गुजरात में उनके पहले संबोधन का वीडियो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व संगठन के सोशल मीडिया पेज पर सबसे ज्यादा इस वीडियो को शेयर भी कर रहे है। उदयपुर में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में जो विशाल बैनर लगाया उसमें भी एक तरफ राहुल तो दूसरी तरफ प्रियंका की फोटो लगाई गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J9pwml
via IFTTT
No comments:
Post a Comment