भीलवाड़ा ।
हर जिले में ऋणमाफी शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश में ३.६८ लाख किसानों ने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण नहीं करवाया है। इसमें भीलवाड़ा जिले के १३ हजार किसान शामिल हैं। ये वे किसान हैं, जिनके न तो अंगूठे लग पा रहे हैं और न ही मोबाइल नम्बर आधार से लिंक हो पाए हैं। इन किसानों को ऋणमाफी से वंचित होने के साथ ही एक अप्रेल से शुरू होने वाले ऋण वितरण से भी वंचित रहना पड़ सकता है।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक अनिल काबरा ने बताया कि जिले में १३०९८ किसान ऐसे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे में उन्हें ऋणमाफी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में ७८ हजार ८९४ किसानों के आधार सत्यापित हो चुके हैं। पोर्टल पर ९१ हजार ९९२ किसानों का डाटा अपलोड कर दिया गया है।
इसलिए है जरूरी
प्रमाणीकरण से ऋणमाफी में पारदर्शिता रहेगी। किसान आधार कार्ड लाएगा और अंगूठा लगा कर सत्यापन करेगा कि उसकी कर्ज राशि सही है। सहमति के बाद कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। कई बार किसान गांव से बाहर होते हैं। इसी वजह से वह आधार प्रमाणीकरण नहीं करवा पाते। कई किसानों की ऊंगलियों के निशान मशीन पर नहीं आ रहे है। इसके चलते आधार प्रमाणीकरण नहीं हो रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VYHMR1
No comments:
Post a Comment