Wednesday, 13 March 2019

सरकार के आदेश से कर्मचारी नाराज

भीलवाड़ा ।


राज्य सरकार ने लक्ष्य प्राप्ति के मद्देनजर पंजीयन विभाग के शनिवार और रविवार के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग रजिस्ट्री के लिए अब अवकाश के दिनों में भी खुलेगा।
विभागीय महानिरीक्षक रेणु जयपाल ने हालिया आदेश में कहा कि २१ मार्च को धुलंडी अवकाश को छोड़कर शेष सभी अवकाश निरस्त रहेंगे। इस दौरान समस्त उप महानिरीक्षक एवं पूर्णकालीन व पदेन उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। इस दिन मकान, जमीन सहित अन्य दस्तावेजों की रजिस्ट्री होगी। कार्यालय नहीं खुलने की शिकायत मिली तो क्षेत्र के उप महानिरीक्षक व उप पंजीयक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


चना फसल से कमाई के बताए गुर
कृषि विज्ञान केन्द्र के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान-दलहन योजना के तहत धूमड़ास पंचायत में चना फसल पर प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.ओपी पारीक ने चना फसल की उपयोगिता, सिंचाई व्यवस्था, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, उन्नत फसल बीजोत्पादन कर किसानों की आय बढ़ोतरी के गुर बताए। नवीनतम कृषि यन्त्रों जैसे रोटावेटर, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, चीजल प्लाउ आदि की जानकारी दी। परियोजना प्रभारी डॉ. केसी नागर ने चना फसल उत्पादन की नवीनतम किस्में, बीजोपचार, खरपतवार एवं पौषक तत्व प्रबन्धन, कीट एवं रोग प्रबन्धन की जानकारी दी। इस दौरान ८० से अधिक किसान उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2u46hjC

No comments: