Friday, 15 March 2019

बेटों के लिए मध्यप्रदेश की लड़कियों को बिठाया 'नाते', जश्न में खाया खाना और पूरा परिवार हो गया बेहोश

बूंदी. तालेड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में बुधवार शाम फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के आठ जनों की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें बूंदी लेकर आए जहां से कोटा रैफर कर दिया। सभी का कोटा एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि लालपुरा गांव निवासी प्रभुलाल मीणा (65), पत्नी कस्तूरी बाई (60), बेटा रमेश मीणा (42), कैलाश मीणा (40), मुकेश मीणा (36) एवं बलराम मीणा (32) और पूजा (35) व वर्षा (30) की तबीयत बिगड़ गई।

Read More: हाथ' की सफाई: 25 में से 15 भाजपा पार्षद फिर भी पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हथिया गई कांग्रेस, कैसे पढि़ए खबर...

इन्होंने शाम पांच बजे के वक्त खाना खाया था। इसके कुछ ही देर बाद उल्टियां करने लगे। बाद में सभी बेसुध हो गए। जिन्हें अन्य ग्रामीणों की मदद से बूंदी चिकित्सालय लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। प्रभुलाल व कस्तूरी बाई की तबीयत नाजुक होने से इन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अन्य सभी को एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हालांकि बुधवार को कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं था, ऐसे में पुलिस ने गुरुवार सुबह फिर से पहुंचकर पूछताछ शुरू की।

Read More: पूरी दुनिया में हाड़ौती का जलवा, अरब से अमरीका तक कोटा के पत्थर और बारां-बूंदी के धान की दीवानगी

घर पर ही खाया था खाना
प्रभुलाल के बड़े बेटों रमेश, कैलाश की शादी नहीं होने से उन्होंने मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से दो लड़कियों पूजा व वर्षा को उनके बेटों के यहां नाते बिठाने के लिए बुलवाया था। इस पर उनका भाई जबलपुर से तालेड़ा लेकर आया। इसके बाद इन दोनों लड़कियों को प्रभुलाल के यहां छोड़कर उसका भाई बुधवार सुबह ही जबलपुर के लिए रवाना हो गया। इसके लिए डेढ़ लाख रुपए भी दिए गए। शाम को इसी खुशी में घर में आलू-मटर की सब्जी, चावल और रोटी बनाई थी। परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिलकर खाना खाया।

BIG News: अब कोटा तैयार करेगा परमाणु वैज्ञानिक, राजस्थान की पहली यूनिवर्सिटी बनेगी आरटीयू

होश आया तो बताई हरकत
गुरुवार को सभी को होश आने पर इसे सोची-समझी हरकत बताया। उन्होंने पुलिस को भी इस मामले में शिकायत की है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।


मामले की जांच जारी
बलराम के बयान लिए हैं जिसने कोई शंका जाहिर नहीं की है। फिर भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी बात सामने आएगी उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
रमेश तिवारी, थानाधिकारी, तालेड़ा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XXJp38
via IFTTT

No comments: