Saturday, 16 March 2019

न्यूजीलैंड में मस्जिद हमले पर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कही ये बात, इन्हें भी दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। अपने ट्वीट के लिए हमेश सूर्खियों में रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा अड्र्रेन को ट्वीट करके धन्यवाद किया है। आनंद महिंद्रा ने यह ट्वीट न्यूजीलैंड के दो मस्जिदों में अंधाधुन गोलीबारी के संबंध में किया है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक इस गोलीबारी में 49 लोगों की मौती हो गई है वहीं, करीब 20 घायल भी हुए हैं।


महिंद्रा ने क्या लिख ट्वीट में

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को टैग करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विट में लिखा "इस हमले को आतंकी हमला करार देने के लिए शुक्रिया। इस क्लाइमेट चेंज का एक अलग रूप है। इस नए क्लाइमेट में चरमपंथियों का कोई विशेष चेहरा या विश्वास नहीं होगा। उन सभी को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए निंदी की जानी चाहिए।"

Anand Mahindra Tweet

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार की सुबह ही न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर बंदूकधारियों द्वारा हमले की खबर आई। इस हमले में प्राप्त जानकारी के मुताबिक 49 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। इस हमले के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आड्र्रेन ने कहा है कि यह एक आतंकी हमला है। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें चरमपंथी विचारधारा का हाथ, जिनका न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोई जगह नहीं है।


तीन लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

इस हमले के बाद तीन आदमी व एक औरत को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 28 साल के एक युवक पर मर्डर का केस दर्ज किया गया है जिसे शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यूजीलैंड पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो के पास से असलहा भी बरामद किया गया है। हम अभी इनकी संलिप्तता के बारे में जांच कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉम मॉरिसन ने कहा था कि गिरफ्तार किए तीन लोगों में से एक ऑस्ट्रेलियाई है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भी कहा कि यह हमला राइट-विंग के चरमपंथियों व हिंसक आतंकवादियों द्वारा किया गया है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O6UWbQ

No comments: