Thursday, 14 March 2019

विवाहिता ने फांसी लगाई

उदयपुर. सराड़ा. सराडा थाना क्षेत्र के सुरखण्ड का खेड़ा गा्रम पंचायत के हितावतो की भागल दुतलाई में बुधवार को विवाहिता ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
पुलिस के अनुसार शंकर लाल मीणा सुबह घर से मजदूरी के लिए गया था। दोपहर में लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं आने पर उसने आसपास पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने भी आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर सराड़ा व सेमारी थाने से जाप्ता पहुंचा व परिजनों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शीला मीणा (20 ) पत्नी शंकर लाल मीणा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर उपखंड अधिकारी सराड़ा शीलावती व तहसीलदार डायालाल डामोर भी मौके पर पहुंची व शव सराड़ा सीचसी में रखवाया।
परिजनों के आने पर गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोगों के साथ मांगी लाल मीणा, उपसरपंच प्रेमचन्द पटेल मौके पर पहुंचे। रात तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TLd9kj
via IFTTT

No comments: