मोहम्मद इलियास/उदयपुर . आयड़ स्थित लोहार कॉलोनी में ट्रैक्टर पलटने के बाद झगड़े के दौरान एक युवक को चाकू मार घायल कर दिया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज होने पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि लोहार कॉलोनी में रात करीब 9 बजे चालक की गलती रेती से भरा ट्रैक्टर पलट गया तथा वह खड़ी इंजमाम-उल-हक की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान पास-पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्होंने चालक को ट्रैक्टर धीरे चलाने के लिए कहा। चालक का साथी फैज मोहल्ला हाल गली नम्बर-3 शबरी कॉलोनी निवासी आदिल हुसैन उर्फ बबलू पुत्र मुबारिक हुसैन ने आवेश में आकर इंजमाम पर चाकू से वार कर दिया। चाकूवार से इंजमाम के नाक, ललाट, दाहिनी भुजा व हाथ पर चोटें आई। झगड़ा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आदिल को गिरफ्तार किया।
शराब जब्त
ऋषभदेव थाना पुलिस ने भूधर गांव में एक दुकान पर दबिश देकर 110 बोतल शराब की जब्त की। मुखबिर से सूचना मिली कि भूधर निवासी विक्रम पुत्र थावरचंद मीणा घर के बाहर मेन रोड पर स्थित दुकान पर अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखते ही भाग गया। तलाशी लेने पर वहां 110 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VwiGsD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment