Saturday, 6 April 2019

टोंक में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, एलइडी व मोबाइल समेत अन्य उपकरण किए जब्त

टोंक. पुरानी टोंक थाना पुलिस ने गुरुवार रात जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक में किराए के मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर की गई।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक रामकल्याण मीना के निर्देशन तथा पुरानी टोंक थाना प्रभारी राधाकिशन मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबल रतन लाल, शंकर लाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश, हंसराज, शीला को शामिल किया।

 

टीम ने विजयसिंह उर्फविज्जू बना के किराए के मकान से आईपीएल में दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा था।

 

टीम ने विजयसिंह उर्फ विज्जू बना पुत्र ओमसिंह निवासी खोजा बावड़ी, सरफराज पुत्र मन्जूर हसन निवासी सरफराज कॉलोनी नाई की थड़ी जयपुर, मोहम्मद अली पुत्र अब्दूल रहूफ निवासी तोफीक खां की गली बड़ा कुआं टोंक तथा विरेन्द्रसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी माताजी का भरूटीया थाना निवाई को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एलइडी टीवी, सैटअप बॉक्स, दो रिमोट, 12 मोबाइल फोन, तीन चार्जर, दो केलक्यूलेटर, 8 पेन, तीन हिसाब-किताब के रजिस्टर व सट्टा रिकॉर्ड जब्त किया। आरोपी क्रिकेट मैच पर एक लाख 99 हजार रुपए का सट्टा लगा रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UlJG1I
via IFTTT

No comments: