Saturday, 6 April 2019

राजस्थान रॉयल्स के लिए पहेली बन गई है कोलकाता नाइटराइडर्स टीम, इस बार रहना होगा सतर्क

जयपुर. शुरुआती तीन मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स पर जीत दर्ज कर आईपीएल-12 में अपना खाता खोला। अब अजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स का सामना रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से होना है। कोलकाता वही टीम है जिसने पिछली तीनों मुलाकात में रॉयल्स को करारी मात दी है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इस मैच को लेकर बेहद सतर्क हैं।

आईपीएल के पिछले सत्र में कोलकाता ने रॉयल्स को लीग दौर के दोनों मुकाबलों में हराने के बाद एलिमिनेटर मैच में भी 25 रन से हराकर उसका क्वालीफायर खेलने का सपना तोड़ दिया था। अब एक ओर जहां कोलकाता की टीम अपने जीत के सिलसिले को जयपुर में भी बरकरार रखना चाहेगी, वहीं रॉयल्स टीम पुरानी हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।


एसएमएस स्टेडियम में 3-2 है हार-जीत का आंकड़ा
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में अब तक राजस्थान और कोलकाता की टीम 5 बार आमने-सामने हुई है, इनमें से तीन में मेजबान रॉयल्स ने जीत दर्ज की है, वहीं दो में कोलकाता ने बाजी मारी है। पिछले साल 18 अप्रेल को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेजबान रॉयल्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

ओवरआॅल 9-9 से हैं बराबर
वैसे अगर दोनों टीमों के बीच ओवरआॅल मुकाबले की बात करें तो अब तक कोलकाता और राजस्थान के बीच आईपीएल में 19 मैच खेले गए हैं, इनमें से 9 में रॉयल्स ने जीत दर्ज की है, जबकि नौ मैच ही कोलकाता ने जीते हैं। इन दोनों के बीच एक मुकाबला रद्द रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uNDtMz
via IFTTT

No comments: