Saturday, 6 April 2019

मोबाइल पर SMS के जरिए ऐसे पाएं BSEB Matric Result 2019

Bihar Board 10th Result 2019 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज शनिवार, 6 अप्रैल, 2019 को दोपहर 12: 30 बजे दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित दर्ज करवाई थी, वे बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2019 को bsebinteredu.in पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएँ 21 फरवरी से 28 फरवरी,2019 तक आयोजित की गईं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं के लिए 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए।

विद्यार्थी अपना दसवीं बोर्ड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in पर लॉग इन करके देख सकते हैं। यहाँ विद्यार्थी अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

How To Check BSEB Class 10th Result

परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर bsebinteredu.in पर लॉग ऑन करें। यहाँ वेबसाइट के होम पेज पर BSEB Matric Result 2019 लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में भेजा जाएगा। यहाँ विद्यार्थी को अपने रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के साथ ही Bihar Board Matric result 2019 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।


Check Result on Mobile Phone
बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट 2019 घर बैठे विद्यार्थी अपने मोबाइल फ़ोन पर भी चेक कर सकते हैं। मोबाइल पर बिहार बोर्ड दसवीं परिणाम पाने के लिए विद्यार्थी को अपने मोबाइल से मेसेज भेजना होगा। BSEBROLLNUMBER लिखकर इसे 56263 पर भेजें। परिणाम जारी होने के साथ ही सन्देश के जरिए परिणाम प्राप्त हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UlBSg8
via IFTTT

No comments: