भीलवाड़ा।
जिले की दो थाना पुलिस ने रविवार को अफीम और डोडा चूरा बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
बाइक पर तस्करी, एमपी का एक व्यक्ति धरा
बीगोद. त्रिवेणी चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे मध्यप्रदेश एक व्यक्ति को पकड़कर एक किलो डेढ़ सौ ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस के अनुसार बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति को शंका के आधार पर रोका। बाइक सवार केरखेड़ा (नीमच) निवासी रोशन बंजारा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास अफीम बरामद की। मामले की जांच बड़लियास थानाप्रभारी को सौपी गई।
सीमेंट के चूल्हे की आड़ में तस्करी
गुलाबपुरा. पुलिस ने 29 मील चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप में सीमेंट के चूल्हे की आड़े में डोडा चूरा और अफीम बरामद कर पंजाब के दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पिकअप को शंका के आधार पर रोका गया। तलाशी में पिकअप में सीमेंट के चूल्हे भरे थे। उनके नीचे 15 किलो डोडा चूरा मिला। मौके से पंजाब निवासी हरिराम कुम्हार और अमोलक सिंह को गिरफ्तार किया। हरिराम की जेब से साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम भी बरामद की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I5pLNS
No comments:
Post a Comment