Monday, 8 April 2019

राजधानी में बोरे में मिला हाथ-पैर बंधा महिला का शव, फैली सनसनी

सिंवार मोड़/जयपुर.
सिरसी रोड़ के मुण्डियारासमर गांव में पावर हाउस के पीछे सूनसान जगह पर रविवार को एक बोरे में हाथ-पैर बंधा महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बोरे से उठ रही दुर्गन्ध देखकर वहां बकरियों चरा रहे चरवाह रोशन गुर्जर ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी।

सूचना पर भांकरोटा थानाधिकारी दर्शन सिंह, बिंदायका पुलिस चौकी प्रभारी मोतीलाल मय पुलिस जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। गांव में जैसे ही शव मिलने की खबर फैली तो आसपास के गांव, ढाणियों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये। सूचना पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम विकास शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह, वैशाली नगर सहायक पुलिस आयुक्त रायसिंह बेनीवाल घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद डॉग स्कॉयड टीम और फोरेसिंक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को एम्बूलेंस से सवाईमानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम विकास शर्मा ने बताया कि बोरे में हाथ पैर बंधा महिला का शव मिला है, शव दो-तीन दिन पुराना है जिससे दुर्गेन्ध आने लग गयी। शव के चहरे व शरीर पर चोट के निशान भी हैं, शव के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में 'एसएस एण्ड लक्ष्मी' लिखा हुआ है, महिला की उम्र करीब 25-30 वर्ष, कद 5फीट 5 ईच, है। पहचान संबंधी किसी प्रकार दस्वावेज नही मिला है। पृथमदृष्टया हत्यारों ने महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की होगी और साक्ष्य छुपाने के लिए यहां सूनसान जगह पर डाल गये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FWIGa8
via IFTTT

No comments: