Monday, 8 April 2019

राजस्थान में प्रधानाध्यापक के खाली पड़े पदों को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

जयपुर।

राजस्थान में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापक के पदों को लेकर बड़ी खबर है। अब प्रदेश में दूर के जिलों में भी प्रिंसिपल के पद रिक्त नहीं रहेंगे। हाल ही शिक्षा विभाग ने इसके लिए नियमों में कुछ बदलाव किया है।

 

शिक्षा विभाग के बदलाव के अनुसार ऐसे जिले जिनमें प्रिंसिपल के 10 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं, उन पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रधानाध्यापक के पदों को भरने के लिए रविवार को काउंसलिंग भी हुई है। शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाईट पर ऐसे जिलों के ही रिक्त पद दर्शाए हैं जिनमें 10 प्रतिशत से अधिक प्रिंसिपल के पद रिक्त हैं।

 

पदस्थान की राह देख रहे शिक्षकों को लगेगा झटका

वहीं, दूसरी ओर प्रिंसिपल पद पर नजदीक के जिलों में पदस्थान की राह देख रहे शिक्षकों को इससे झटका लगेगा। वे अब नजदीक के जिलों में नहीं आ सकेंगे। करौली, कोटा, बूंदी, चूरू, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, अलवर, टोंक, अजमेर, झुन्झुनू, दौसा और जयपुर जिले में कुल स्वीकृत पदों में से 90 प्रतिशत से अधिक प्रिंसिपल के पद भरे हुए हैं। इस वजह से इन 13 जिलों की रिक्तियों को विभाग की वेबसाईट पर नहीं दिखाया गया है।

 

रिक्त हैं 1800 प्रिंसिपल के पद

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में लगभग 1800 प्रिंसिपल के पद रिक्त हैं। प्रिंसिपल की काउंसलिंग में आशार्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने हाल ही काउंसलिंग के नियमों में कुछ बदलाव किया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्र हित और विद्यालयों की आवश्यकता को देखते हुए अब 20 जिलों में ही पदस्थापन किया जाएगा।

 

राजस्थान से जुडी अन्य खबरें यहां पढ़ें :-

- लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राजस्थान में ओम माथुर समेत इन दिग्गजों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

 

- राजस्थान में बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, इन सीटों पर BJP-कांग्रेस से मुकाबला करेंगे ये प्रत्याशी

 

- राजस्थान में रेलवे की बड़ी सौगात, सफर को आरामदायक बनाने के लिए शुरू की ये योजना, यात्रियों को होगा फायदा

 

- राजस्थान में अचानक मौसम पलटा, देखते ही देखते रेतीले बवंडर से दिन में हो गई रात, वीडियो में देखें आंधी का 'रौद्र' रूप

 

- राजस्थान में दो अलग-अलग जगह दर्दनाक सड़क हादसे, सात लोगों की मौत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UoA6uY
via IFTTT

No comments: