Monday, 8 April 2019

जागो जनमत: उमड़े शहरवासी, युवाओं ​बुजुर्गों व महिलाओं ने लिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प


भीलवाड़ा।

 

राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम के तहत जागो जनमत कार्यक्रम रविवार को शिवाजी गार्डन में हुआ। इसमें युवाओं, महिलाओं व बुजर्गों ने लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही शहर एवं जिले के विकास के लिए बेबाकी से अपनी रखी राय रखते हुए रिकॉर्ड मतदान की हुंकार भरी। साथ ही अधिकाधिक मतदान करने व कराने का संकल्प लिया। साथ ही चुनाव के दौरान आने वाली फेक न्यूज से बचने तथा गुमराह करने वाले लोगों से सावधान रहने के लिए सावचेन किया। 


शिवाजी गार्डन में हमराह के तहत आयोजित जागो जनमत कार्यक्रम में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे। लोगों ने योग व प्राणायाम करने के बाद मतदान करने तथा कराने का संकल्प लिया। साथ ही चुनाव के दौरान आने वाली फेक न्यूज से बचने तथा गुमराह करने वाले लोगों से सावधान रहने के लिए सावचेन किया। कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शहर एवं जिले के विकास के लिए लोगों ने बेबाकी के साथ अपनी राय रखी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WVNFih

No comments: