Monday, 8 April 2019

टैंक में मोटर देखने झुकी महिला की डूबने से मौत


मांडलगढ़।
नई आबादी हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे स्थित एक मकान में पानी के टैंक में मोटर देखने के लिए झुकी महिला की टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतका खाचरोल के माकड़िया गांव के विद्यालय में शिक्षका है। शव को मांडलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मांडलगढ़ निवासी पुष्पादेवी त्रिपाठी 20 पत्नी दिनेश कुमार त्रिपाठी घर में पानी की मोटर बंद होने पर देखने के लिए झकी तो अनियंत्रित होकर टैंक में जा गिरी। टैंक में पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। मृतका ग्राम पंचायत खाचरोल के ग्राम मांकडिया राजकीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शव को मांडलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पर मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I5pzOE

No comments: