Sunday, 7 April 2019

ओवरलोड ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

मालपुरा. मालपुरा से केकड़ी मार्ग पर रात को एक ओवरलोड तुड़ी से भरे आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

 

जानकारी अनुसार मालपुरा से केकड़ी मार्ग पर आपणी ढाणी के पास एक ओवरलोड तुड़ी से भरे आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामने से आ रहे बाइक सवार की भिड़न्त हो गई, जिससे बाइक सवार गणेशपुरा (भीपुर) निवासी मुकेश बैरवा व रामचरण बैरवा गंभीर रुप से घायल हो गए,

 

जिनकों 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां मुकेश ने दम तोड़ दिया वही दूसरे गंभीर रुप से घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


स्थाई वारंटी ने किया समर्पण
देवली.अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी ने शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसआई रामकुमार मीणा ने बताया कि आरोपी दुर्गालाल सांसी निवासी थांवला है। वह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था, जिसने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसे न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ORSuGF
via IFTTT

No comments: