हेमन्त गगन आमेटा/वल्लभनगर. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेेत्र के विभिन्न गांंवोंं व कस्बोंं में चैत्र नवरात्र पर प्रमुख शक्तिपीठोंं पर विधिविधान के साथ देवी-देवताओंं की आराधना करते हुए शुभ मुहूूर्त मे नवरात्र स्थापना हुई। इस दिन हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र के साथ मिलने से सुयोग को लेकर शक्तिपीठोंं पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मेवाड़़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठोंं में एक वल्लभनगर के शीतला माता- उंठाला माता के मंदिर पर सुबह 8 बजे शुभ मुहूूर्त में घट स्थापना हुई। शीतला माता ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे शीतला माता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महेश जोशी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर पुजारी, भूपेंद्र पुजारी, शिवनारायण पुजारी, प्रेमशंकर पुजारी, कैलाश पुजारी, राजकुमार गुर्जर व पुजारी ब्राह्मण मंच के सदस्यो की मौजूूदगी मे पंडित मांगीलाल आमेटा द्वारा वैदिक मंत्रेेच्चार के साथ शीतला माता मंदिर पर घट स्थापना हुई। मंदिर में घट स्थापना के साथ ही अखंड दुर्गा सप्तसती के पाठ शुरू हुए जो सप्तमी तक अखंड जारी रहेंगे। इसी बीच चैत्र नवरात्र में 8 अप्रेल सोमवार तीज पर गणगौर महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें महिलाओंं द्वारा ईसर पार्वती माता की पूजा अर्चना के साथ शीतला माता के मंगल गीत गाते हुए मंदिर परिसर से लक्ष्मीनारायण मंदिर तक गणगौर माता की सवारी निकाली जाएगी। इसी बीच 12 अप्रेल सप्तमी को मंदिर में रात्री जागरण व भजन किर्तन का आयोजन होगा तथा 13 अप्रेल को सुबह हवन अनुष्ठान के साथ पूर्णाहुुति एवं दुर्गा सप्तसती के अखंड पाठ का समापन होगा। इस नवरात्री के उपलक्ष में शीतला माता जी को विशेष श्रृंगार धराया गया। नवरात्री के प्रथम दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। जिसमे श्रद्धालुओं ने माताजी को धूूप अगरबती, पूजन सामग्री व चुंदड़ी चढ़ाकर दर्शनों का लाभ लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I42GeA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment