मधुलिका सिंह/कृृृृष्णा तंवर. उदयपुर. गर्मी के बढ़ते ही लोग अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देने लगे हैं। मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक से लेकर योगा, तो वहीं ओपन जिम में लोग फिटनेस एक्सरसाइज करते देखे जा सकते हैं। इसी के साथ ही फिटनेस के लिए देश-दुनिया में पहचान बना चुका जुम्बा डांस इन दिनों लेकसिटी के लोगों को खूब रास आ रहा है। खासकर महिलाओं द्वारा ये काफी पसंद किया जा रहा है । इसने शहर का फिटनेस ट्रेंड बदल कर रख दिया है। ये फिटनेस का नया मंत्र साबित हो रहा है। गर्मियों में इन दिनों जुम्बा डांस का खुमार छाया हुआ है। पुलां में जुम्बा डांस फिटनेस प्रशिक्षण देने वाली प्रशिक्षिका निशा सांखला के अनुसार जुम्बा एक संगीतमय कसरत है और महिलाओं में अत्यंत लोकप्रिय है। इसमें देशी विदेशी संगीत की धुन पर कार्डियो, एब्स, पुशअप्स, डम्बल्स एवं विभिन्न प्रकार की कसरत नृत्य करते हुए करायी जाती है। इसे किसी भी उम्र की महिला कर सकती है। जुम्बा से महिलाएं वजन कम करने के साथ ही नृत्य करना भी सीख जाती हैं। इसमें गानों के चयन से लेकर कोरियोग्राफी एवं कसरत का प्रभावी चयन स्वयं निशा द्वारा किया जाता है। निशा के मार्गदर्शन से अनेक महिलाओं ने 5 से 10 किलो तक वजन कम किया है। निशा सांखला ने बताया कि इसको मिरर के सामने करने से भी कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है और डांस स्टेप सीखने में भी फायदा मिलता है।वजन हुआ कमजुम्बा क्लास में नियमित रूप से आ रहीं रेणु का करीब 11 किलो वजन कम हुआ है। रेणु के अनुसार, क्लास में बहुत ही मनोरंजक एवं संगीतमय व्यायाम कराया जाता है जिससे न केवल मेरा वजन कम हुआ है बल्कि शारीरिक स्फूर्ति में भी वृद्धि हुई है। इसी तरह लेखा सोनी ने 1 माह की नियमित क्लास से 3 किलो वजन कम किया है। सबसे बड़ी बात है कि जुम्बा का तुरंत परिणाम दिखाई देता है तथा कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। ये है जुम्बा डांसजुम्बा डांस फिटनेस नृत्य के साथ किया जाने वाला एक बहुत ही मजेदार, और प्रभावी व्यायाम है। शरीर में ऊर्जा लाने वाले, मजेदार, और फिटनेस बढ़ाने वाला यह व्यायाम बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जो लोग कसरत करने में बोरियत महसूस करते है, वे लोग भी इसे बहुत पसंद के साथ करते हैं। इसलिए है फायदेमंदज़ुम्बा डांस शरीर की कैलोरी जलाता है और वजन कम करने में मदद करता है। शरीर की मांसपेशियों में ताकत और उर्जा के संचार के साथ ही इसके तात्कालिक प्रभाव 5 से 10 दिनों में नजर आने लग जाते हंै। यह बगैर किसी दवाई, हेल्थ सप्लीमेन्ट और साइड इफेक्ट के शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G4codd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment