देवली. हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में भगवा रैली निकाली। इस दौरान भगवा झण्डों के साथ निकले कार्यकर्ताओं पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शाम सवा 5 बजे रैली कुंचलवाड़ा रोड स्थित आदर्श विद्या मन्दिर से रवाना हुई। इसमें आगे-आगे भारत माता की तस्वीर रखा वाहन चल रहा था। वहीं पीछे-पीछे युवा भगवा झण्डी लहराते हुए चल रहा था।
उक्त रैली पेट्रोल पम्प चौराहा, एसबीआई चौराहे, नगर पालिका, पुलिस थाना, छतरी चौराहा, ममता सर्कल होते हुए अम्बेडकर सर्कल पहुंची, जहां रैली का विसर्जन हुआ।
इस बीच कई स्थानों पर रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान रमेश जिन्दल, जितेन्द्र सिंह चौधरी, महावीर सिंह राठौड़, जसवंत सिंह चौहान, रामेश्वर, प्रीतपाल सिंह सलुजा, राजेन्द्र सिंह राणावत, सत्यनारायण साहू, सुरेन्द्र नामा, दिनेश गौतम, बृजमोहन शर्मा, तेजेन्द्र पारीक, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
इस दरम्यान भगवा रैली को लेकर पुलिस व प्रशासन सचेत रहा। देवली, दूनी, घाड़ थाना प्रभारी सहित तहसीलदार, गिरदावर व पटवारी रैली के साथ चल रहे थे।
वाहन रैली निकाली
मालपुरा. भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकाली गई। नववर्ष आयोजन समिति की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम पुरानी तहसील स्थित चारभुजानाथ मन्दिर से वाहन रैली निकाली गई जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुई इन्द्रा कॉलोनी स्थित गायत्री मन्दिर पहुंची।
वैद्य रमेशचन्द शर्मा ने बताया कि नववर्ष पर शनिवार को सूर्योदय के साथ ही आतिशबाजी की जाएगी तथा सुबह 8 बजे रैली का आयोजन किया जाकर सुभाष सर्किल पर शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि में आठ बजे से गायत्री मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uPIsMK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment