बनेठा. क्षेत्र के गुमानपुरा गांव में विगत चार माह से सार्वजनिक नल में पानी नहीं आने से आक्रोशित महिलाओं ने गांव के समीप से निकल रहे टोंक-सवाई माधोपुर राष्ट्रीय राज मार्ग को दोपहर में जाम कर दिया।
जाम में फंसे अन्य वाहन चालकों ने उनियारा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे कर महिलाओं से आपसी समझाईश की तथा करीब पौन घंटे बाद जाम हटाया गया।
जानकारी अनुसार गुमानपुरा गांव में फ्लोराइड़ युक्त पानी होने पर जलदाय विभाग द्वारा ग्रामीणों को शुद्व जल उपलब्ध करवाने के लिए ककोड़ के समीप ट्यूबवेल के माध्यम से पाइप लाईन के जरिए गुमानपुरा गांव में शुद्व पेयजल किए जाने की व्यवस्था कर रखी थी।
लेकिन पिछले चार माह से नलों में पानी नहीं आने से पेयजल से आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं गुरूवार दोपहर साढ़े 12 बजे राष्ट्रीय राज्यमार्ग 116 पर पत्थर एवं कांटेदार झाड़ लगाकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम कर दिया।
मिलने पर मौके पर पहुंचें उनियारा उपखण्ड़ अधिकारी संतोष कुमार मीणा, तहसीलदार उनियारा संदीप चौधरी, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता आकाशदीप गुर्जर एवं सहायक अभियंता रामकेश मीणा सहित हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों की समस्या सुन शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OSQLAN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment