Saturday, 31 October 2020

aaj ka rashifal 01 november 2020 सिंह वालों के हर काम सफल, कर्क वालों को आर्थिक लाभ, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए सूर्यदेव

जयपुर. 1 नवंबर को दो शुभ योग और दो अशुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक अशुभ योग के प्रभाव से कुछ लोगोें को मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि 12 में से 9 राशिवालों के लिए रविवार का दिन सुख—शांति के लिहाज से अच्छा रहेगा।

मेष राशि
आज का दिन खुशी मिलने का है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। आफिस में अधिकारियों के साथ वादविवाद करने के बजाए मौन रहना बेहतर रहेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर आपके मन को आनंदित करेंगे।

वृषभ राशि
आज धनलाभ होगा। बिजनेस या नौकरी के काम में मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की आशंका है। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
बिजनेस में कामकाज बढाने में आज आपको विशेष रुचि होगी। प्राइवेट नौकरी में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने- फिरने जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रणय प्रसंगों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि
आज आर्थिक लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। नौकरी करनेवालों को आफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। लवमेट से लाभ होगा। लाइफ पार्टनर पर पैसे खर्च होंगे।

सिंह राशि
आज आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में कुछ नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। नौकरी में आप मन से काम करेंगे। प्रेमी—प्रेमिका के साथ मिलन मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा.

कन्या राशि
कारोबार के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में आज आपको काम का बोझ सहना पड़ेगा। प्रेमी—प्रेमिका के सम्बंध में शिकायत रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव पैदा होगा।

तुला राशि
आज आपके लिए शुभ दिन है। आज व्यापार में पूंजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। प्राइवेट नौकरी में अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है. पार्टनर से मेल- मिलाप बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आर्थिक लाभ की संभावना है। आपको नौकरी में आलस्य की वृत्ति टालने की जरूरत है। लवमेट के साथ हल्की सी शिकायत रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता अनुभव करेंगे. जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा पर जा सकेंगे।

धनु राशि
आज बिजनेस में आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। नौकरी के काम से प्रवास की संभावना है। प्रेमी—प्रेमिका के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता महसूस करेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग होगा.

मकर राशि
आज आप व्यापार—व्यवसाय में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अधिक परिश्रम से हताशा पैदा होगी। लवमेट के पीछे आपका धन खर्च होगा। पार्टनर के व्यवहार से आनंदित रहेंगे। जीवनसाािी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है।

कुंभ राशि
बिजनेस में लाभ के साथ अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में आज आप काम से प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। लवमेट, जीवनसाथी से आपको आर्थिक लाभ होगा। पति या पत्नी की तरफ से आप सुख—संतोष अनुभव करेंगे।

मीन राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। व्यापार में आज आय में वृद्धि होगी। नौकरी में काम की सफलता से उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। पार्टनर के साथ प्रवास, पर्यटन के योग निर्मित होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GeKzTI
via IFTTT

No comments: