Saturday, 17 October 2020

दाऊ दी बोहरा समाज की अनूठी पहल

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. दाऊदी बोहरा समाज द्वारा स्थापित दाऊदी बोहरा कोविड केयर हेल्पलाइन सेवा और सपोर्ट की मुहिम शुरू की गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उदयपुर के दाऊदी बोहरा समाज ने अपनी कम्युनिटी के डॉक्टर्स के साथ मिल कर दाऊदी बोहरा कोविड केयर समिति का गठन किया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए समाज के डॉक्टर्स और पदाधिकारियों ने मिलकर सामाजिक और सामुदायिक स्तर पर समाज के लोगों में इस महामारी के प्रति जागरूकता लाने और कोविड केयर हेल्पलाइन सेवा और सपोर्ट की शुरुआत की। दाऊदी बोहरा कोविड केयर के मुख्य समन्वयक अनीस मियाजी ने बताया कि नियमित तौर पर कोविड केयर हेल्प सर्विस शुरू की गई है। जहां यू ट्यूब सीरीज द्वारा समाज के वरिष्ठ चिकित्सक कोविड केयर के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे हैंं।

दाऊदी बोहरा कोविड केयर एडवाइजरी पैनल द्वारा वरिष्ठ डॉक्टर्स डॉ. अब्बास सैफी, डॉ. अशफ ाक हुसैन, डॉ. इसहाक शाह, डॉ. सालेह मोहम्मद कागजी, डॉ. नाजिमा सलोदा, डॉ. मंसूर अल्वी, डॉ. मिकदाद हुसैन बोहरा, डॉ. अनीस जुक्करवाला, डॉ. कुरेश बम्बोरा और डॉ. शोएब कुतुब सेवाएं देंगे। इसके तहत समाज का कोविड केयर हेल्पलाइन लॉंच किया गया, जहां समाज का कोई भी व्यक्ति कॉल कर अपनी समस्या बता सकता है। हेल्पलाइन टीम से उसे एक्सपट्र्स और डॉक्टर्स की राय मिलेगी। कोविड केयर सपोर्ट के तहत घर से सैंपल लेने की सुविधा, बीमार होने पर या आपात स्थिति में मागदर्शन मिलेगा। टेस्ट और दवाइयों के बारे में बताना, मरीज की घर से जांच करने सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। आने वाले दिनों में होम क्वॉरंटाीन सपोर्ट और आइसोलेशन के लिए कमरों का भी प्रबंध किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37inGKs
via IFTTT

No comments: