जयपुर
जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ किस नगर निगम में किस पार्टी का बोर्ड बनेगा इसकी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसके लिए सुबह 9 बजने के साथ मतगणना शुरू हो गई है। राजधानी जयपुर के जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम के लिए आज दोपहर 1 बजे तक 254 टेबलों पर 478 राउंड में होने वाली मतगणना में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। पहले आधे घंटे बाद ही 25 वार्डो के परिणाम जारी किए जाएंगे।
राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में 25 अलग अलग कक्षो में 250 टेबलों पर 478 राउंड में 1116 प्रत्याशियो की किस्मत का फैसला होगा। जयपुर हैरिटेज नगर निगम के लिए मतगणना कॉमर्स कॉलेज में जबकि जयपुर ग्रेटर की मतगणना राजस्थान कॉलेज में होगी। ग्रेटर के 150 वार्डो में से 21 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें एक ही राउंड में मतगणना होगी,जबकि शेष 129 वार्डो की 2-2 राउंड में मतगणना होगी। इसी तरह हैरिटेज के 100 में से केवल एक ही वार्ड में वोटों की काउंटिंग एक राउंड में होगी, जबकि 99 वार्डो की मतगणना 2-2 राउंड में होगी।
नगर निगम ग्रेटर में 15 रूम में 150 टेबलों पर 279 राउंड में 686 उम्मीदवारों का फैसला होगा। इसी तरह निगम हैरिटेज में 10 कमरों में 100 टेबलों पर 199 राउंड में 430 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
सुबह—सुबह ही सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए , दो अंगुल की दूरी भी नहीं
कॉमर्स कॉलेज के बाहर आज सवेरे ही सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ गई। दरअसल कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में मतगणना होनी है। मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिकों के साथ ही कॉलेज स्टाफ और अन्य लोगों को आज सवेरे पास देखकर प्रवेश दिया गया। लेकिन एक ही गेट से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही थी इस कारण समय भी बहुत लगा और दो गज की दूरी तो क्या दो अंगुल की दूरी भी एक से दूसरे व्यक्ति के बीच नहीं रही। यह प्रक्रिया काफी समय तक जारी रही। लाइन में खड़े लोगों को एक दूसरे से सटकर ही खड़ा कर दिया गया जबकि वहां पुलिस भी मौजूद रही। उपर से कुछ लोग बिना मास्क के भी नजर आए। ऐसी लापरवाही कहीं किसी तरह की बड़ी परेशानी न खड़ी कर दे।
जेएलएन मार्ग पर आज बदली गई यातायात व्यवस्था
जेएलएन रोड पर आज यातयात व्यवस्था बदली गई। आज सवेरे आठ बजे से रात तक जेएलएन रोड पर गांधी सर्किल से लेकर बजाज नगर तिराहे तक के क्षेत्र को पुलिस ने पूरी तरह से अपनी कस्टडी में ले लिया है। यातायात को समानंर मार्गों जैसे ओटीएस, झालाना डूंगरी, गांधी सर्किल के पास के दोनो रास्तों समेत अन्य मार्गों पर डायवर्ड कर दिया गया है। कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज क्षेत्र लगभग सभी तरह के यातायता साधनों की एंट्री को बैन भी किया गया है। हांलाकि चुनाव से जुड़े लोगों को इसमें छूट दी गई है ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए।
समर्थकों को एंट्री नहीं, भारी पुलिस बंदोबस्त
मतणगना के दौरान और बाद में भी पुलिस ओटीएस तिराहे से लेकर गांधी सर्किल तक न तो भावी पार्षदों और न ही उनके समर्थकों को एंट्री दी जाएगी। दोनो ओर से भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। किसी भी सूरत में दोनो ओर से किसी भी बिना पास धारी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी। दो आईपीएस, चार आरपीएस और करीब एक हजार पुलिसकर्मियों का स्टाफ मतगणना स्थल से लेकर जेएलएन रोड पर तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आरएससी बटालियन और वरुण एवं वज्र वाहन भी मौके पर हैं।
250 वार्डों के लिए 1116 प्रत्याशी
नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज दोनों के ही 250 वार्डो के लिए कुल 1116 प्रत्याशी मैदान हैं। अब इन 1116 में से किस प्रत्याशी की जीत की लॉटरी खुलेगी और कौन हारेगा ये तो आज दोपहर तक पता चल जाएगा। गौरतलब है कि जयपुर नगर निगम ग्रेटर में 58.31 फीसदी और हैरिटेज में 57.82 फीसदी मतदान हुआ था।
परिणाम के बाद बनेगी रणनीति
वहीं दूसरी भाजपा ने जहां परिणाम आने पूर्व ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी है तो वहीं कांग्रेस चुनाव परिणाम जारी होने के बाद बाड़ाबंदी को लेकर निर्णय लेगी।
तीन गुना बड़ा हो गया चुनाव और अब परिणाम
दरअसल पिछले निकाय चुनाव में 91 वार्डों में चुनाव हुए थे। उस समय भी इतना ही पुलिस जाब्ता था जितना आज है लेकिन आज चुनाव में 250 वार्ड हैं। ऐसे में पुलिस की परेशानी तीन गुना बढ़ गई है। उतनी ही पुलिस को अब तीन गुना ज्यादा क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराना होगा। चुनाव तो सही तरीकों से बिना किसी बडे विवाद के पूरे हो गए लेकिन आज परिणाम के दिन और अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। सभी थानों की पुलिस को शाम के समय एक्टिव रहने के लिए कहा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HZbiEL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment