Monday, 2 November 2020

LIVE UPDATES: मतगणना स्थलों पर टीम Patrika, एक ख़बर में सबसे पहले जानें पल-पल की ताज़ा हलचलें

Rajasthan Nagar Nigam Election 2020 Counting LIVE Updates -

- जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों के लिए मतगणना शुरू

- दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज घोषित होगा चुनाव परिणाम

- मतगणना से पहले उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में प्रत्याशियों और उनके पोलिंग एजेंटों को प्रवेश देने के दौरान उड़ी धज्जियां, सैकड़ों की तादाद में लाइनों में सट कर खड़े हुए प्रत्याशी और उनके समर्थक

- पुलिस प्रशासन और निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी गाइडलाइन की पालना कराने में नाकाम

- बाडाबंदी में शामिल नहीं हुए भाजपा नेता भी पहुंचे मतगणना स्थल, बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र ढलैत पहुंचे कॉमर्स कॉलेज, कहा तबियत खराब होने की वजह से होटल से निकल आया

- कॉमर्स कॉलेज की कैंटीन में नहीं हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक की की तरह बैठे आए नजर,
चाय रास्ता लेने के लिए प्रत्याशी और पोलिंग एजेंट नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग की पालना

- पुलिस प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी की पालना के लिये की जा रही अपील, कॉमर्स कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, कार्यकर्ता अंदर मतगणना स्थलों पर जाने के लिए प्रशासन से कर रहे मशक्कत

-



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kRSkOt
via IFTTT

No comments: