Wednesday, 4 November 2020

Aaj Ka Panchang 5 november 2020 कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, ज्योतिष, औषधि, नेत्र व मस्तिष्क रोग निदान, फ़ास्ट फ़ूड आदि से जुड़े कार्य सफल होने का दिन

जयपुर. आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज शिव योग बना हुआ है। आज आर्द्रा नक्षत्र है। आज तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को दान दें।

आज कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, ज्योतिष शास्त्र, मनोविज्ञान फ़ोटोग्राफ़ी, विष चिकित्सा, औषधि निर्माण, नेत्र व मस्तिष्क रोग निदान, यातायात, संचार , मनोचिकित्सा, गुप्तचर व रहस्य सुलझाना, फ़ास्ट फ़ूड आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 14 शक संवत् 1942
कार्तिक कृष्ण पंचमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 20, रवि-उल्लावल 18, हिजरी 1442।
चन्द्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
पंचमी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त षष्ठी तिथि का आरंभ।
आद्र्रा नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ,
शिव योग प्रातः 06 बजकर 55 मिनट तक उपरान्त सिद्ध योग का आरंभ।
कौलव करण सायं 05 बजकर 56 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ।

दिशा शूल— दक्षिण दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक।
अमृत काल शाम को 7 बजकर 58 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक।
6 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32gEkqt
via IFTTT

No comments: