Saturday, 20 October 2018

पहले सूने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना.. कुछ हाथ नहीं लगा तो मंदिर में पहुंचे और उड़़ा़ ल‍िया माल..

उदयपुर/कल्याणपुर. कस्बे के राणावत मोहल्ले व आदर्श नगर स्थित सूने मकानों को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया, हालांकि मकान मालिक के बाहर रहने के कारण चोरों के हाथ बहुत कुछ नहीं लगा। चोर मौके पर सामान बिखेर कर भाग निकले। बाद में जैन मंदिर से चांदी के छत्र वगैरह चुराने में चोरों को सफलता मिली।

इससे पहले चोरों ने राणावत मोहल्ले में फतहसिंह चूण्डावत व आदर्श नगर में गजेंद्र कुमार चौबीसा के सूने मकान में धावा बोला। चोरों ने मकान में रखे सभी सामान बिखेर दिए, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सिलसिला यहां नहीं थमा भागते हुए चोरों ने स्थानीय जैन मंदिर का ताला तोड़कर धावा बोला और आदिनाथ भगवान का चांदी का सिंहासन व छत्र चुराने में सफल हुए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी तड़के ३.२५ बजे हुई, जिसका पता पुजारी को सुबह मंदिर जाने के बाद हुआ। सूचना के बाद स्थानीय धर्मप्रेमियों ने व्यवसाय बंद कर ऋषभदेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट दिगम्बर जैन समाज के प्रतिनिधि कीर्ति कुमार जैन की ओर से दी गई।

 

READ MORE : video : उदयपुर में मासूम से बलात्‍कार के आरोपी को कोर्ट ने भेजा 2 दिन की रिमांड पर, पोक्‍सो के तहत केस दर्ज

 

शांतिभंग में 10 गिरफ्तार

बावलवाड़ा. आपसी कब्जे व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने गुरुवार को 10 आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। उपखण्ड मजिस्ट्रेट की अदालत में छपन पाड़लिया निवासी कन्हैयालाल, जीवत राम, जयंती लाल, देवीलाल, दिलीप, नरेश, भूरीलाल, बंशीलाल, पप्पू, अरविंद को पेशकर पाबंद कराया गया

250 ग्राम गांजे के साथ एक पकड़ा
घासा. पुलिस ने नूूरडा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान वीरधोलिया गांव की तरफ से आ रहे श्यामलाल पुत्र चमना भील निवासी कालामगंरा से 250 ग्राम गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CsG6Zs
via IFTTT

No comments: