Monday, 22 October 2018

video: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, पुलिस ने सात घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

टोंक. पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के कीरों के मोहल्ले में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें सात जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुरानी टोंक थाना पुलिस मामला शांत कर घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया।

 

हैड कांस्टेबल रतनलाल ने बताया कि घायलों में एक पक्ष के कन्हैयालाल पुत्र नेहनूराम कीर व उसकी पत्नी फूलनदेवी है। वहीं दूसरे पक्ष के घाायल हेमराज पुत्र राजेश कीर, हंसराज पुत्र जगदीश कीर, शारदा पत्नी राजेश, मनफूल पुत्र रामदेव कीर व राजेश पुत्र मनफूल है। एक पक्ष के हेमराज ने बताया कि वह शाम को छावनी चौराहे से घर जा रहा था।

 

इस दौरान घर के बाहर खड़े कन्हैयालाल ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी। जानकारी मिलने पर हेमराज के परिवार के लोग भी आ गए और झगड़ा हो गया। वहीं कन्हैयालाल ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उसक दुकान पर कपड़े लेने आए थे। उधार नहीं देेने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्टली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CV60pT
via IFTTT

No comments: