Friday, 28 December 2018

क्रूड आॅयल में कमी के चलते पेट्रोल में 19 आैर डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती

नर्इ दिल्ली। क्रूड आॅयल की कीमतों के कारण पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी पेट्रोल के दाम में 19 आैर डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी की गर्इ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। आने वाले दिनों में दोनों में आैर भी कटौती देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि एक जनवरी से आेपेक देश क्रूड आॅयल प्रोडक्शन में कटौती कर रहा है। जिसकी वजह से पेट्रोल आैर डीजल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चार महानगरों में इस कटौती के बाद दाम क्या हो गए हैं…

पेट्रोल के दाम में 19 पैसे की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में पेट्रोल की कटौती 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 69.55 आैर 71.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। यहां पर पेट्रोल के दाम 75.18 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती के दाम 72.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकामा में डीजल के दाम 14 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 63.62 आैर 65.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 66.57 आैर 67.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Tdsias

No comments: