उदयपुर/ झाड़ोल. ग्रामीणों के 'आधारÓ पर सरकारी सुस्ती भारी है। सरकारी आदेश के बाद अधिकृत किए गए पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड नहीं बन रहे। आलम यह है कि ५ माह पूर्व आई मशीन पर धूल की परतें चढ़ गई हैं। स्थानीय पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी इस व्यवस्था को शुरू करने के नाम पर संजीदा भी नहीं दिख रहे। दूसरी ओर आधार कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। पोस्टऑफिस के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। समस्या से ग्रामीण व स्कूली बच्चों को खासी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर किशनसिंह झाला की मानें तो पिछले महीनों में आई हुई मशीन आवश्यक सोफ्टवेयर के अभाव में चालू नहीं हो सकी है। जल्द ही मशीन को चालू किया जाएगा।
करता हूं पाबंद
मुख्य डाकघर झाड़ोल में आधार कार्ड बनाने की मशीन सुचारू चल रही है। पोस्ट ऑफिस में आधार बनाने में बरती जा रही लापरवाही की सूचना मिली है। जल्द ही पोस्ट मास्टर को पाबंद किया जाएगा।
अनिल चौहान, सहायक अधीक्षक, मुख्य डाकघर उदयपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sqg9yJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment